
भारत में कभी न खत्म होने वाली बीमारी बनने जा रहा Covid 19, वैक्सीन एक्सपर्ट का दावा
Zee News
वैक्सीन एक्सपर्ट डॉक्टर कांग ने कहा कि हम स्थानीय स्तर पर संक्रमण को जोर पकड़ते देखेंगे जो छोटा होगा और देश भर में फैलेगा. वह तीसरी लहर बन सकती है, और ऐसा हो सकता है अगर हमने त्योहारों को लेकर अपना व्यवहार नहीं बदला.
नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी को दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है और हर किसी को इस बीमारी के खत्म होने का इंतजार है. लेकिन देश के टॉप वैक्सीन एक्सपर्ट ने जो दावा किया है वह हम सभी की चिंता बढ़ाने वाला है. वैक्सीन एक्सपर्ट डॉक्टर गगनदीप कांग ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण ‘एंडेमिसिटी’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है, मतलब साफ है कि यह देश में कभी न खत्म होनी वाली बीमारी बनने जा रहा है.
डॉक्टर कांग ने कहा कि स्थानीय स्तर संक्रमण जोर पकड़ेगा और देश भर में फैल कर महामारी की तीसरी लहर का रूप लेगा लेकिन वह पहले जैसे पैमाने का नहीं होगा. किसी भी बीमारी के लिए एंडेमिक वह चरण है जिसमें आबादी उस वायरस के साथ जीना सीख जाती है. यह एपिडेमिक (महामारी) से बहुत अलग है जो बड़ी संख्या में आबादी को अपने चपेट में ले लेती है.
