)
भारत में कब हुई थी गूगल की शुरुआत? जानें कैसे 5 लोगों से बना डिजिटल दुनिया का किंग
Zee News
गूगल ने भारत में अपनी शुरुआत 2004 में बेंगलुरु ऑफिस के साथ केवल 5 कर्मचारियों के साथ की थी. आज यह कंपनी हजारों कर्मचारियों के साथ देश की डिजिटल तरक्की में अहम भूमिका निभा रही है. गूगल की सेवाएं अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है और यह भारत का डिजिटल साथी बन चुका है.
आज भारत में शायद ही कोई ऐसा इंटरनेट यूजर होगा जिसने 'गूगल' का इस्तेमाल ना किया हो. चाहे जानकारी ढूंढनी हो, ईमेल भेजनी हो, यूट्यूब देखना हो या फिर रास्ता ढूंढना हो, गूगल हमारे डिजिटल जीवन का हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में गूगल की शुरुआत कब और कैसे हुई थी? कैसे केवल 5 लोगों की टीम से शुरू होकर यह कंपनी देश के करोड़ों लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई? आइए जानते हैं इस दिलचस्प सफर को.
More Related News
