)
भारत में कब-कब लगाया गया आपातकाल, UPSC की तैयारी करने वाले जरूर पढ़ लें
Zee News
Emergency History in India: भारत में तीन बार इमरजेंसी लागू हुई. दो बार राष्ट्रीय खतरे को देखते हुए लागू की गई. जबकि एक बार आंतरिक अशांति का हवाला देते हुए आपातकाल लगाया गया. इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी सबसे अधिक चर्चा में रहती है, ये लोकतंत्र के लिए काला अध्याय मानी जाती है.
Emergency History in India: भारत के इतिहास में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो पन्नों में दर्ज हो गई हैं. इनमें से कई बेहद सुनहरी और यादगार घटनाएं हैं, जिनका जिक्र आते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. जबकि कई घटनाएं ऐसी हैं, जिन्हें याद करके ही कुछ लोग सिहर उठते हैं. बहरहाल, इमरजेंसी की यादें भी लोगों की बुरे सपने जैसी ही हैं. चलिए, जानते हैं कि भारत में कितनी बार और कब-कब इमरजेंसी लागू हुई है. किस कानून के तहत लागू होती है इमरजेंसी? सबसे पहले तो ये जान लें कि इमरजेंसी किस कानून के तहत लागू होती है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352, 356 और 360 के तहत आपातकाल लागू किया जा सकता हैं. किन्हीं विशेष या चिंताजनक परिस्थितियों मर इमरजेंसी लागू करने का अधिकार दिया गया है.
