)
भारत में अब तक कितनी बार हो चुकी है नोटबंदी, मोदी से पहले किस प्रधानमंत्री ने की?
Zee News
भारत में अब तक तीन बार नोटबंदी हो चुकी है, 1946, 1978 और 2016 में. सबसे पहली बार ब्रिटिश सरकार ने 1000 और 10,000 के नोट बंद किए थे. इसके बाद जनता पार्टी सरकार और फिर मोदी सरकार ने यह कदम उठाया. हर बार मकसद काला धन रोकना था, लेकिन असर सीमित ही रहा.
2016 की वो रात तो सबको याद होगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक ऐलान कर दिया कि अब 500 और 1000 रुपये के नोट बंद होंगे. पूरा देश हैरान रह गया था, बैंकों के बाहर लंबी कतारें, कैश की किल्लत, और हर तरफ एक ही चर्चा, नोटबंदी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये पहली बार नहीं था जब भारत में नोटबंदी हुई? असल में, इसकी शुरुआत आजाद भारत में नहीं, बल्कि ब्रिटिश राज में हुई थी. तो चलिए, जान लेते हैं भारत में अब तक कितनी बार हुई नोटबंदी, क्यों हुई, और क्या रहा उसका असर.
More Related News
