)
भारत बन गया हथियारों का सुपरपावर, इन सिस्टम की हो गई दुनिया दीवानी; 85 से ज्यादा देशों की लगी कतार
Zee News
India defence exports: भारत अपनी सैन्य शक्तियों को लगातार मजबूत कर रहा है. कुछ समय पहले तक भारत हथियारों के लिए दूसरे देशों के ऊपर निर्भर रहता था. लेकिन आज के दौर में भारत दुनिया में एक निर्यातक देश बनकर उभर रहा है. देश के हथियारों की मांग पिछले कुछ सालों में काफी ज्यादा बढ़ी है.
India defence exports: देश आज अपनी रक्षा नीतियों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में है. भारत अब सिर्फ दूसरे देशों से हथियारों को खरीदने वाला देश नहीं रह गया है, बल्कि अब दूसरे देशों को रक्षा उपकरण बेचने वाली एक बड़ी ताकत बन चुका है. आज के समय में भारत दुनिया के लगभग 85 से ज्यादा देशों को हथियार बेचता है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक साल 2023-24 में भारत का रक्षा निर्यात लगभग 21,083 करोड़ तक पहुंच गया है. भारत के कई हथियारों को दुनिया के देशों में पसंद किया जा रहा है. इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं हथियारों के बारे में बताएंगे.
