)
भारत बना रहा फ्यूचरिस्टिक लड़ाकू वाहन, DRDO लैब ने पेश किया 30mm वाली खतरनाक 'रिमोट कंट्रोल' तोप
Zee News
VRDE remote turret: हाल ही में DRDO की प्रमुख लैब VRDE ने एक बेहद एडवांस और पूरी तरह से बिना चालक दल वाले युद्धक तोप मॉड्यूल को सार्वजनिक तौर पर दिखाया है. यह नया हथियार भारत के अगली पीढ़ी की इन्फैंट्री लड़ाकू गाड़ियों के लिए डिजाइन किए जा रहे एडवांस्ड आर्म्ड प्लेटफॉर्म प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है.
VRDE remote turret: DRDO की अहम प्रयोगशाला व्हीकल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (VRDE) ने सेना के लिए एक बहुत ही आधुनिक और चालक रहित तोप मॉड्यूल पेश किया है. यह एक ऐसा हथियार है जिसे टैंक या बख्तरबंद गाड़ी के ऊपर लगाया जाता है, लेकिन इसे चलाने के लिए अंदर किसी सैनिक की जरूरत नहीं होती. यह कदम भारत के व्हील्ड आर्म्ड प्लेटफॉर्म (WhaP) प्रोग्राम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस नई तोप मॉड्यूल को पूरी तरह से रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जा सकेगा, जिससे युद्ध के मैदान में सैनिकों की सुरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
