)
भारत बना रहा तबाही मचाने वाली घातक मिसाइल, जो एक झटके में उड़ा देगी पाक के परमाणु अड्डे!
Zee News
Agni 5 non nuclear intercontinental ballistic missile: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) भारतीय वायुसेना के लिए अग्नि-5 मिसाइल का गैर-परमाणु वर्जन विकसित कर रहा है.2,500 किमी रेंज वाली यह मिसाइल बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणालियों को चकमा दे सकती है. यह चीन के जे-20 जेट, डीएफ-21डी मिसाइलों और पाकिस्तान के किराना हिल्स जैसे ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम होगी.
Agni 5 non nuclear intercontinental ballistic missile: भारत के पास कई घातक मिसाइलें हैं, जो दुश्मन को धूल चटाने की ताकत रखती हैं. कुछ मिसाइलों की रेंज तो पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि चीन तक भी हैं. भारत के पास अग्नि-5 मिसाइलें भी हैं, ये देश की मोस्ट पावरफुल मिसाइलों में से एक हैं. लेकिन अब रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय वायुसेना (IAF) के लिए गैर-परमाणु अग्नि-5 मिसाइल विकसित करने का काम शुरू किया है. ये मिसाइल पाक और चीन के जेट्स और मिसाइलों के लिए कड़ी चुनौती बन सकती है. यही कारण है की पड़ोसी देश इसको लेकर चिंतित हैं.
