)
भारत बनाएगा 5th जनरेशन फाइटर जेट का इंजन, राजनाथ सिंह ने ठोका खम! इंडियन एयरफोर्स को 2028 में मिलेगा AMCA Mk1
Zee News
Indigenous 5th generation fighter jet engine: भारत को 5वीं पीढ़ी का फाइटर 2030 से पहले मिल सकता है. AMCA प्रोजेक्ट काफी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. उस पर सोने पर सुहागा ये हो गया है कि अब 5वीं पीढ़ी का इंजन भारत में ही बनेगा. इसकी पुष्टि रक्षा मंत्री राजनाथ ने स्वयं की है.
Indigenous 5th generation fighter jet engine: भारत डिफेंस के सेक्टर में एक और माइल स्टोन हासिल करने वाला है, जिससे एयरोस्पेस के क्षेत्र में भारत परचम लहराएगा. इतना ही नहीं डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भता के क्षेत्र में भारत का यह सबसे बड़ा कदम होगा. हम बात कर रहे हैं भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट के इंजन की. इसको लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भारत अब अपने पहले स्वदेशी फिफ्थ जनरेशन फाइटर जेट इंजन बनाने के बेहद करीब है. इसके लिए फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी सफरान (Safran) के साथ बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
