)
भारत बनाएगा फाइटिंग व्हीकल; ये ना सिर्फ मार सह पाएगा, बल्कि अचूक वार भी करेगा!
Zee News
Armoured Vehicle ATGM: BEML और DRDO मिलकर एक बख्तरबंद वाहन बना रहे हैं. यह 8×8 व्हील्ड वाहन है, जिसमें 600-700hp का भारी इंजन होगा. इसकी रफ्तार 80 किमी/घंटा होगी. ये वाहन एंटी-ड्रोन व एंटी-लेजर सिस्टम से लैस होगा. ये रेगिस्तानी और पहाड़ी इलाकों में चलने के काबिल होगा.
Armoured Vehicle ATGM: भारत बहुत तेजी से आधुनिक तकनीक के हथियार बना रहा रहा है, ताकि मौका आने पर इंडियन आर्मी दुश्मन के सामने कमजोर ना पड़े. अब भारत एक बख्तरबंद फाइटिंग व्हीकल बनाने वाला है. ये व्हीकल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल-ATGM भी होगा. ये व्हीकल भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड-BEML और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) मिलकर बना रहे हैं. ये भारत सरकार की 'Make In India' की पहल का हिस्सा है.
More Related News
