)
भारत बनाएगा दुनिया का सबसे सटीक गोला M982, GPS से लैस; दुश्मनों बंकरों का काल बनेगा 'देसी' तोपखाना
Zee News
India M982 Excalibur local production: भारतीय सेना अपनी तोपखाने की शक्ति को और भी आधुनिक बनाने के लिए M982 Excalibur गाइडेड गोलों का उत्पादन भारत में ही करने की योजना बना रही है. अभी तक भारत इन स्मार्ट गोलों को सीधे अमेरिका से खरीदता था, लेकिन अब सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इनका को-प्रोडक्शन देश के अंदर ही करना चाहती है.
India M982 Excalibur local production: आधुनिक युद्ध में अब केवल अंधाधुंध गोलाबारी का जमाना लद गया है. आज की जरूरत है. एक गोला, एक निशाना. M982 Excalibur 155mm का एक ऐसा 'स्मार्ट' गोला है जो GPS तकनीक से चलता है. अमेरिका की कंपनी रेथियॉन और बीएई सिस्टम्स द्वारा बनाए गए इस गोले की खासियत यह है कि यह 40 से 50 किलोमीटर की दूरी पर भी अपने लक्ष्य से 4 मीटर से ज्यादा नहीं चूकता. भारत ने 2019 में पहली बार आपातकालीन खरीद के तहत इसे अमेरिका से मंगाया था ताकि इसे M777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और K9 वज्र जैसी तोपों के साथ इस्तेमाल किया जा सके.
