)
भारत बनाएगा दुनिया का सबसे घातक 'हंटर' सुसाइड ड्रोन, ताकत ऐसी कि दुश्मनों के खेमे में आ जाएगा जलजला
Zee News
Hunter suicide drone features: जो दुश्मनों के ठिकानों पर सटीक और विनाशकारी हमला करने में सक्षम है. भारत में इसके लोकल मैन्युफैक्चरिंग से हमें न केवल इनकी टेक्नोलॉजी मिलेगी, बल्कि इसकी लागत भी कम होगी और हमारी आयात पर निर्भरता भी खत्म होगी.
Hunter suicide drone features: दुनिया भर में जंग की तस्वीर बदल चुकी है. महंगे व भारी-भरकम हथियारों के बजाय, सस्ते और सटीक हमला करने वाले हथियारों ने जगह ले लिया है. जो न केवल सैनिकों की जान जोखिम में डाले बिना ऑपरेशन को अंजाम देते हैं. वह हथियार कोई और नहीं, बल्कि सुसाइड ड्रोन है. ऐसे में, भारत भी ऐसे ही ड्रोन को देश में ही डेवलप करने का मन बना चुका है. इसके लिए अबू धाबी (UAE) स्थित रक्षा और टेक्नोलॉजी समूह EDGE Group ने भारत में अपने हंटर लोइटरिंग म्यूनिशन के स्थानीय उत्पादन के लिए एक बड़ी पहल की है. आइए इसकी खासियत और पूरे ऑफर के बारे में जानते हैं.
