
भारत-पाक क्रिकेट फैंस के लिए इंतज़ार की घड़ी खत्म, T20 WC के लिए स्टेडियम में मिलेगी एंट्री
Zee News
आईसीसी ने बयान जारी कर कहा है कि T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान यूएई में सभी वेन्यू करीबन 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट करेंगे.
दुबई: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ICC और टूर्नामेंट की होस्ट BCCI ने स्टेडियम में 70 फीसद दर्शकों की एंट्री के लिए हामी भर दी है. इसका मतलब ये कि T20 वर्ल्ड कप के मुकाबले अब सन्नाटे में नहीं बल्कि शोरगुल के बीच खेले जाएंगे.
आईसीसी ने बयान जारी कर कहा है कि T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के दौरान यूएई में सभी वेन्यू करीबन 70 फीसदी दर्शकों की क्षमता के साथ ऑपरेट करेंगे. ओमान क्रिकेट अकादमी ने 3000 दर्शकों का स्वागत करने के लिए आरजी तौर पर इंफ्रास्ट्रकचर तैयार किया है.'
More Related News
