)
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मार्को रुबियो ने की एस.जयशंकर से बात, जानें विदेश मंत्री ने क्या कहा!
Zee News
भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पिछले दिनों पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष असीम मुनीर से बात की है. इसके बाद अब भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की.
नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल हर दिन और गहरा होता जा रहा है. इसी दौरान अब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की. इस बात की पुष्टि केंद्रीय मंत्री भी कर चुके हैं. वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने भी इस बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया है. इस जयशंकर ने एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया, 'सुबह अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो से बातचीत हुई. भारत का दृष्टिकोण हमेशा संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आज भी ऐसा ही है.'
More Related News
