)
भारत, पाकिस्तान की नौसेनाएं अरब सागर में दिखा रहीं ताकत, आखिर कौन समुद्र में अधिक शक्तिशाली?
Zee News
Navy power: भारत के साथ पाकिस्तानी नौसेना भी खुद को तैयार रखे हुए है और पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद युद्ध की संभावना के बीच अभ्यास कर रही है.
India-Pakistan news: पहलगाम आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्रों के पास लगभग एक साथ नौसैनिक अभ्यास कर रही हैं. भारतीय नौसेना 30 अप्रैल से 3 मई तक गुजरात के तट पर अपना समुद्री अभ्यास में लगी हुई है. उसने अपनी समुद्री सीमा के अंदर लगभग 85 समुद्री मील की दूरी तक यह अभ्यास छेड़ा हुआ है. इस बीच, समुद्र के उस पार, पाकिस्तान भी अपना नौसैनिक अभ्यास कर रहा है, जो 30 अप्रैल को शुरू हुआ और 2 मई को समाप्त होगा.
More Related News
