)
भारत ने बीजिंग में फेंका ऐसा पासा, पाकिस्तान के साथ हो गया बड़ा खेला! चीन नहीं देगा 5वीं पीढ़ी का J-35 लड़ाकू विमान?
Zee News
China Pakistan J-35 deal delay: पाकिस्तान वायु सेना अपने पुराने F-16 लड़ाकू विमानों को बदलने के लिए चीन के J-35 लड़ाकू विमान को खरीदने में गहरी रुचि दिखाई है. हालांकि, अब ऐसी खबरें हैं कि चीन के उच्च राजनीतिक नेतृत्व ने इस सौदे को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है.
China Pakistan J-35 deal delay: चीन और पाकिस्तान के बीच दशकों पुराने मजबूत दोस्ताना में दरारें पड़ रही हैं. रिपोर्टों के मुताबिक, चीन ने पाकिस्तान को J-35 स्टील्थ फाइटर जेट बेचने की डील को धीरे कर दिया है या स्थगित कर दिया है. इस देरी के पीछे एक मुख्य वजह भारत की तरफ से चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए किए जा रहे रणनीतिक प्रयास बताए जा रहे हैं. चीन, जो भारत को एक बड़े बाजार और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय शक्ति के रूप में देखता है, अब अपनी विदेश नीति और रक्षा व्यापार में संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है.
