)
भारत ने बनाया S-400 जैसा एयर डिफेंस सिस्टम, ट्रायल भी हुआ सफल; रेंज सुनकर बिलबिला उठेगा दुश्मन
Zee News
Akash NG missile Air Defence System: DRDO ने इस एडवांस मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम की रेंज कई किलोमीटर तक बढ़ा दिया है. जो एक साथ दुश्मन के कई टारगेट को इंगेज कर सकता है. भविष्य में इसकी रेंज सैकड़ों KM बढ़ाने की भी प्लानिंग है.
Akash NG missile features: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, अगर किसी डिफेंस ने तगड़ा काम किया, तो वह कोई और नहीं S-400 ही था. जिसने न केवल पाकिस्तान के नापाक मिसाइल हमलों को हवा में ही नेस्तनाबूद किया. बल्कि, 314 किमी दूर दुश्मन के सबसे महंगे विमान को भी तबाह कर दिया था. ऐसे में, भविष्य की जंग को देखते हुए भारत ने खुद का एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम बनाया है. जो भले ही रेंज के मामले में S-400 से कम हो लेकिन ताकत के मुकाबले में बिलकुल भी कम नहीं है. यह कोई और नहीं बल्कि, DRDO द्वारा विकसित की गई अत्याधुनिक 'आकाश-NG' मिसाइल सिस्टम है. जिसका सफला ट्रायल भी पूरा हो चुका है. ऐसे में, आइए इसकी खासियत जानते हैं.
