
भारत ने परमाणु क्षमता से लैस Agni-P Missile का किया सफल परीक्षण, 2000KM तक हमला करने में सक्षम
Zee News
अग्नि-पी मिसाइल (Agni-P Missile) एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी से 2000 किलोमीटर है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो लगभग 1000 किलोग्राम का पेलोड या परमाणु शस्त्र ले जा सकती है.
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने परमाणु क्षमता से लैस अगली पीढ़ी की मिसाइल अग्नि-पी (Agni-P Missile) का सफल परीक्षण किया है. डीआरडीओ ने अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षम ओडिशा के बालासोर में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर किया. अग्नि-पी मिसाइल (Agni-P Missile) एक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1000 किमी से 2000 किलोमीटर है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जो लगभग 1000 किलोग्राम का पेलोड या परमाणु शस्त्र ले जा सकती है. डबल स्टेड वाली मिसाइल 'अग्नि-1' की तुलना में हल्की और अधिक पतली होगी.More Related News
