)
भारत ने नॉर्थ ईस्ट में तैनात किया मजबूत 'सिपहसालार', परिंदा भी पर मारने से पहले घबराएगा!
Zee News
भारतीय वायु सेना ने अपनी शक्तियों को बढ़ाते हुए लेह में स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेज MK1 को तैनात कर दिया है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यहां तेजस MK1A को तैनात किया जाएगा, जो तेजस MK1 का एडवांस वेरिएंट है.
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (IAF) अपनी ताकत को बढ़ाने में हर दिन नए कदम उठा रही है. अब इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए भारतीय वायु सेना ने स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस MK1 को लद्दाख के लेह हवाई अड्डे पर तैनात कर दिया है. इसे भारत का सबसे क्रिटिकल एयरबेस माना जाता है, क्योंकि यह LAC पर चीन से सटी सीमा के काफी नजदीक है. बीते कुछ महीनों में ही यह कदम उठाया गया है, ताकि इलाके में वायु सेना की तैयारियां मजबूत की जा सके.
More Related News
