
भारत ने जीता हॉकी मैच तो रोने लगे कमंटेटर, रोते-रोते सुनाया मैच का हाल, देखिए VIDEO
Zee News
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैच रैफरी ने फाइन सीटी बजाई तो यह दोनों ही भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.
नई दिल्ली: कल का दिन रविवार टोक्यो ओलंपिक में भारत की बहादुरी का दिन था. एक तरफ जहां बैडिमंटन प्लेयर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने चीनी खिलाड़ी को हराकर ब्रॉन्ज जीता तो वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए सेमिफाइनल में जगह बनाई. इन दोनों कामयाबियों पर पूरा भारत फख्र कर रहा है. साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हॉकी के पूर्व खिलाड़ी रोते दिखाई दे रहे हैं. Emotions... हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबिले में ग्रेट ब्रिटेन और भारत के मैच की हिंदी कमेंट्री कर रहे सुनील तनेजा (Sunil Taneja) और सिद्धार्थ पांडेय (Siddharth Pandey) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मैच रैफरी ने फाइन सीटी बजाई तो यह दोनों ही भावुक हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. सोनी नेटवर्क के दोनों कमेंटेटर्स एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे. इन्होंने आखिर में रोते-रोते मैच का हाल सुनाया.More Related News
