
भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल का किया कामयाब परीक्षण, 2000 किमी तक दुश्मनों को भेदने की सलाहियत
Zee News
नई मिसाइल 1000-2000 किमी तक सटीक निशाना लगा सकती है. यह परमाणु हथियार ले जाने की भी सलाहियत रखता है और यह अग्नि-1 मिसाइल का एडवांस संस्करण है.
नई दिल्लीः हिन्दुस्तान की ताकत में मजीद इजाफा करते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अग्नि सीरीज की नई मिसाइल अग्नि प्राइम का कामयाब टेस्ट किया है. सोमवार की सुबह ओडिशा के साहिल के पास डॉ. अब्दुल कलाम टापू पर इसका टेस्ट किया गया. डीआरडीओ जराया के मुताबिक, नई मिसाइल 1000-2000 किमी तक सटीक निशाना लगा सकती है. यह परमाणु हथियार ले जाने की भी सलाहियत रखता है और यह अग्नि-1 मिसाइल का एडवांस संस्करण है. भारत ने पहली बार साल 1989 में मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 1 का परीक्षण किया था. सूत्रों के अनुसार अब अग्नि-पी मिसाइल अग्नि 1 की जगह लेगा. मुल्क में अब तक अग्नि सीरीज की पांच मिसाइलों का सफलतापूर्वक विकास और परीक्षण किया जा चुका है. DRDO successfully flight tests New Generation Agni P Ballistic Missile — DRDO (@DRDO_India)More Related News
