)
भारत-नेपाल का ऑपरेशन 'सूर्यकिरण'! उत्तराखंड में शुरू होगा 19वां वार्षिक सैन्य अभ्यास, सीमा पर ताकत होगी दोगुनी
Zee News
INDIA-NEPAL 19th Suryakiran Military Exercise: सूर्यकिरण अभ्यास भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा करने का एक प्रमुख मंच है. यह एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है.
INDIA-NEPAL Suryakiran Military Exercise: भारत-नेपाल के बीच साझा संस्कृति का मजबूत रिश्ता है. वहीं, दोनों देश की सेनाएं घुसपैठ और आतंकवाद रोधी ऑपरेशन को कंधे से कंधा मिलाकर अंजाम देती हैं. ऐसे में, भारत और नेपाल की सेनाएं 25 नवंबर यानी मंगलवार से 8 दिसंबर तक अपने 19वें वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास 'सूर्यकिरण' का आयोजन करने जा रही हैं. यह महत्वपूर्ण अभ्यास उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में होगा. भारतीय सेना के मुताबिक, इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य पहाड़ी क्षेत्रों में जंगल युद्ध और आतंकवाद विरोधी अभियानों को चलाने में परिचालन तालमेल को मजबूत करना है.
