
'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल को महाराष्ट्र में मिलेगा पवार-उद्धव का साथ!
Zee News
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'हम जब महाराष्ट्र में एमवीए सरकार में थे, शिवसेना एक सहयोगी थी. जो कोई भी इस यात्रा में शामिल होना चाहता है, हम उसका स्वागत करेंगे.'
नई दिल्ली. शिवसेना-यूबीटी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उनके राज्य में पहुंचने पर इसमें शामिल हो सकते हैं. सूत्रों ने कहा कि हालांकि इस यात्रा में उनकी भागीदारी का विवरण अभी उपलब्ध नहीं है.
पवार भी हो सकते हैं शामिल सूत्रों ने बताया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी इस यात्रा में शामिल होंगे. इस विषय पर एक प्रश्न के जवाब में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'हम जब महाराष्ट्र में एमवीए सरकार में थे, शिवसेना एक सहयोगी थी. जो कोई भी इस यात्रा में शामिल होना चाहता है, हम उसका स्वागत करेंगे.'
More Related News
