
भारत-जापान की दोस्ती का प्रतीक 'रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर', 15 पॉइंट्स में जानिए इसकी खासियतें
Zee News
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की नींव 12 दिसंबर 2015 को रखी गई थी. जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के सहयोग से 5 वर्षों में 'रुद्राक्ष' का निर्माण पूरा हो गया है.
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं. यहां वह 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इन विकास परियोजनाओं में भारत और जापान की सैकड़ों वर्ष पुरानी मित्रता का प्रतीक रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भी शामिल है. वाराणसी के सिगरा में 186 करोड़ रुपए की लागत से यह कन्वेंशन सेंटर बनकर तैयार है. प्रधानमंत्री भारत और जापान की मित्रता के प्रतीक इस कन्वेंशन सेंटर के लोकार्पण की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे. रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर है तैयार! — Varanasi Smart City (@SmartVaranasi)More Related News
