)
'भारत छोड़ो' नोटिस के बाद 537 पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा देश, जानें किस राज्य में है सबसे ज्यादा पाकिस्तानी?
Zee News
पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार सख्त फैसले ले रही है. भारत छोड़ने के आदेश के बाद, 500 से ज्यादा पाकिस्तानियों ने देश छोड़ा. जबकि बड़ी संख्या में भारतीय भी पाकिस्तान से लौटे हैं. वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कई हजार पाकिस्तानी अभी भी हैं.
Pahalgam Terrorist attack के बाद भारत सरकार, एक के बाद एक पाकिस्तान के खिलाफ ठोस फैसले ले रही है. इसी कड़ी में भारत सरकार ने देश में मौजूद पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का आदेश दिया. बता दें, भारत सरकार द्वारा ‘भारत छोड़ो’ नोटिस जारी करने के बाद 537 पाकिस्तानी नागरिकों ने पिछले 3 दिनों में अटारी बॉर्डर के रास्ते देश छोड़ दिया. नोटिस उन पाकिस्तानी नागरिकों को दिया गया था जो शॉर्ट-टर्म वीजा पर भारत में थे. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह कदम उठाया गया. महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक मौजूद थे. इसके साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी पाकिस्तान से वापस लौटे हैं. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि तय समयसीमा के भीतर सभी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ दें.
