)
भारत खरीदने वाला है पाकिस्तान का 'डेथ वारंट', इस हथियार के तो PM मोदी भी हुए फैन!
Zee News
India-Pakistan news: प्रधानमंत्री मोदी का आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा कई सारी बातों को उजागर करता है, जिसमें एस-400 प्रणाली भी चर्चा में हैं. पाकिस्तान ने आदमपुर में इस सिस्टम को खत्म करने का दावा किया था, जहां ये बात एक दम झूठी साबित होती है. अब भारत जहां पाकिस्तान को फिर खून के आंसू रुलाने वाला है.
S-400 air defence missile system: पाकिस्तान ने भारत पर चाहे जितनी ताकत से हमला किया हो और चाहे पाकिस्तानी अधिकारियों ने जितना भी खतरनाक प्लान बनाया हो, उन सब पर भारत की सेना ने पानी फेर दिया. दरअसल, पाकिस्तान को सबसे बड़ी चोट तो तब लगी, जब उसकी मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन कामयाब नहीं हो पाए और इनको नाकाम करने के लिए रूस से भारत को मिले एस-400 का बड़ा रोल रहा. अब जहां एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अपना एयर डिफेंस सिस्टम और बढ़ाने जा रहा है.
More Related News
