)
भारत को रूस से मिला नए एयर डिफेंस का ऑफर, S-400 के छोटे भाई S-350 पर इंडियन एयरफोर्स खेलेगी दांव?
Zee News
Russia offer S-350 Air defence: रूस ने भारत को एक नए एयर डिफेंस का ऑफर दिया है. रूस नए एयर डिफेंस S-350 को S-400 का पूरक बता रहा है. यह ऑफर ऐसे समय में आया है, जब भारत S-500 में दिलचस्पी दिखा रहा है. इसके काउंटर में रूस का कहना है कि इसे तत्काल तैनात किया जा सकता है.
Russia offer S-350 Air defence: रूस ने भारत को नए एयर डिफेंस सिस्टम का ऑफर दिया है. रूसी सरकारी डिफेंस कंपनी रोस्टेक के सूत्रों के मुताबिक, रूस ने एक बार फिर भारत को अपना S-350 विट्याज़ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देने का प्रस्ताव रखा है. इस ऑफर के साथ टेक्नोलॉजी ट्रांसफर (ToT) की पेशकश भी शामिल है. रूस इसे भारत के मौजूदा S-400 ट्रायम्फ सिस्टम के पूरक के रूप में पेश कर रहा है, ताकि भारत की इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस नेटवर्क और मजबूत हो सके.
More Related News
