)
भारत को मिलेंगे 84 'सुपर सुखोई'! आसमान में करेगा 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का शिकार; CCS से मंजूरी जल्द
Zee News
CCS on Super Sukhoi: भारत की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) जल्द ही सुपर सुखोई प्रोजेक्ट को मंजूरी दे सकता है. 65000 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में 84 SU-30MKI के विमानों को अपग्रेड करना है. इस अपग्रेड के बाद SU-30MKI स्टेल्थ जेट को 200 किमी दूर से मार सकता है.
CCS on Super Sukhoi: रूसी राष्ट्रपति 4 और 5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान कई अहम समझौते भारत और रूस के बीच होंगे. इसमें से अहम समझौता SU-30MKI को सुपर सुखोई में अपग्रेड करने का है. इसके अलावा पुतिन के इस दौरे के दौरान कई रक्षा समझौते की संभावना जताई जा रही है. इन अहम रक्षा समझौते में 'सुपर सुखोई' फिक्स माना जा रहा है, क्योंकि भारत ने इसके लिए बजट भी फाइनल कर दिया है. जिसकी भारत की कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) जल्द ही मंजूरी दे सकता है.
More Related News
