)
भारत को मिलने वाले राफेल-M जेट्स 'समंदर के सिकंदर', इनके आने की खबर ने ही दुश्मनों की बेचैनी बढ़ा दी!
Zee News
Rafale Marine Jets Deal: भारत आज फ्रांस से राफेल मरीन जेट्स की डील पक्की करने वाला हो. दोनों देशों के प्रतिनिधि इस डील पर हस्ताक्षर कर इस पर आधिकारिक तौर पर मुहर लगाएंगे. ये डील ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत का पाकिस्तान से तनाव चल रहा है. इसके जरिये पाक को भी एक कड़ा संदेश जाने वाला है.
Rafale Marine Jets Deal: भारत और फ्रांस के बीच आज (27 अप्रैल) राफेल मरीन की जेट्स को लेकर डील होने वाली है. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और भारत में फ्रांस के राजदूत हस्ताक्षर समारोह में दोनों पक्षों का रिप्रजेंटेशन करेंगे. भारत ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन जेट्स खरीदने का फैसला किया है. ये जेट डील 63,000 करोड़ रुपए में हुई है. ये भारत की फ्रांस से अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील है. 23 अप्रैल को ही कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की ओर से इस डील को मंजूरी मिली थी. ये डील ऐसे वक्त में हो रही है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम अटैक के बाद तनाव बढ़ रहा है. इसे पाक के लिए कड़ा मैसेज भी माना जा रहा है.
