)
भारत को मिलने जा रहा घातक जेट, HAL से 62,000 करोड़ का सौदा; साबित होगा गेंम चेंजर
Zee News
Indian Air Force: भारतीय वायुसेना को शुक्रवार को उसका पहला तेजस MK-1A फाइटर जेट मिलने जा रहा है. यह देश के डिफेंस प्रोड्क्शन में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा बनाए गए इस विमान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में नासिक में वायुसेना को सौंपा जाने वाला है.
Tejas Mk1A fighter jet: तेजस MK-1A भारत में बना एक आधुनिक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) है. बता दें कि इसे पुराने MiG-21 फाइटर जेट्स की जगह लेने के लिए तैयार किया गया है. Mig-21 ने देश की रक्षा में 60 साल से ज्यादा समय तक अहम भूमिका निभाई थी. MiG-21 को 26 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया गया था. तेजस MK-1A में एडवांस रडार सिस्टम, एवियोनिक्स, सटीक हथियार क्षमता, और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट लगा हुआ है. इसकी रफ्तार 2,200 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक है, इससे यह हवा में किसी भी खतरे का जवाब तुरंत देने में सक्षम है.
