)
भारत को दुनिया एडवांस्ड एयरोस्पेस इंडस्ट्री बनाने का ऑफर! 'SAAB' ने IAF ललचाया, ग्रिपेन-E को कहा बेस्ट फाइटर जेट
Zee News
सिंगापुर में एयर-शो चल रहा है, जहां दुनिया के कई फाइटर जेट और उन्हें बनाने वाली कंपनियां शिरकत कर रही हैं. इसके अलावा फाइटर जेट के कई ग्राहक भी पहुंचे हैं. इस एयर-शो में स्वीडिश SAAB कंपनी भी पहुंची है, जहां वह अपने 4.5 जेनरेशन के ग्रिपेन की ताकत दिखा रहा है.
Singapore Air Show 2026: सिंगापुर में एयर-शो चल रहा है, जहां दुनिया के कई फाइटर जेट और उन्हें बनाने वाली कंपनियां शिरकत कर रही हैं. इसके अलावा फाइटर जेट के कई ग्राहक भी पहुंचे हैं. इस एयर-शो में स्वीडिश SAAB कंपनी भी पहुंची है, जहां वह अपने 4.5 जेनरेशन के ग्रिपेन की ताकत दिखा रहा है. यह एक ऐसा फाइटर जेट है, जिसे 4.5 जेनरेशन का एडवांस फाइटर माना जा रहा है. यहां तक कई देश जो F-35 खरीदने वाले थे वो अब ग्रिपेन का रुख कर रहे हैं. इस एयर शो में SAAB की तरफ से भारत को एक बड़ा और लुभावना ऑफर दिया गया है.
