
भारत कैसे जीतेगा Black Fungus से जंग? डॉ. सतीश जैन से जानिए अपने सवालों के जवाब
Zee News
जयपुर के सबसे बड़े ENT Hospital को पूरी तरह से ब्लैक फंगस मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है. देशभर के अलग अलग राज्यों से लोग यहां इलाज कराने आ रहे हैं, जिसका कारण डॉ. सतीश जैन हैं. ब्लैक फंगस को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब पाने के लिए Zee News ने डॉ. सतीश जैन से खास बातचीत की है.
नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच देशभर में म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. राजस्थान के जयपुर (Jaipur) शहर की बात करें तो यहां सबसे बड़े ईएनटी अस्पताल (ENT Hospital) में इस समय सिर्फ ब्लैक फंगस के मरीजों का ही इलाज किया जा रहा है. देश के कई राज्यों से बड़ी तादाद में मरीजों के जयपुर आने के पीछे सबसे बड़ी वजह हैं यहां के डॉक्टर सतीश जैन. डॉ. सतीश जैन (Dr. Satish Jain) अब तक 200 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी कर चुके हैं. वे इस बीमारी पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. डॉ. जैन का मानना है कि, 'ये बीमारी लाइलाज नहीं है. लेकिन इस बीमारी को समय पर पहचानना जरूरी है. दूसरा बाजारों में इस बीमारी को ठीक करने वाली इंजेक्शन नदारद हैं. हर शख्स ब्लैक फंगस के इलाज को अफोर्ड भी नहीं कर सकता. ऐसे में सरकार अगर डिमांड के मुताबिक व्यवस्था करवाए और इसकी दवा सस्ती हो सके तो लगातार बढ़ रहे मौत के मामलों को कम किया जा सकता है.'More Related News
