)
भारत के T-90 और T-72 के लिए रखे जाएंगे लड़ाकू ड्रोन, इन्हें कहा जा रहा टैंकों के 'इलेक्ट्रोनिक बॉडीगार्ड'!
Zee News
भारतीय सेना पिछले कुछ सालों से अपने टैंकों को अपग्रेड करने में लगातार काम कर रही है. इसी बीच अब अपने T-90 और T-72 टैंकों को मजबूत बनाने के लिए सेना जल्द ही इनमें काउंटर ड्रोन सिस्टम लगाने जा रही है.
नई दिल्ली: भारतीय सेना देश की मजबूती के लिए हर दिन नए फैसले ले रही है. बीते कुछ सालों से सेना अपने टैकों को अपग्रेड करती जा रही है. इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अब भारतीय सेना ने अपने फाइटर टैंकों को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, सेना का कहना है कि उन्हें C-UAS (काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम) की जरूरत है, जो रेगिस्तान, मैदानों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भी काम करने में सक्षम हो. बताया जा रहा है कि ये सिस्टम टी-90 और टी-72 टैंकों में लगाए जाएंगे, जो वर्तमान में भारत-चीन की वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) और भारत-पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात किए गए हैं. इन इलाकों में अक्सर मुश्किल भूभाग और ऊंचाई की चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं.
