)
भारत के K9 वज्र का प्रहार होगा दोगुना! इस टैंक में क्या खास, जो भारत ने दिए 100 एक्स्ट्रा ऑर्डर?
Zee News
K9 Vajra Deal: भारत अपनी आर्टिलरी क्षमता को और मजबूत कर रहा है. इसी कड़ी में 100 अतिरिक्त K9 वज्र-टी हॉवित्जर के लिए L&T के साथ ₹7,629 करोड़ की नई डील की है. यह फैसला भारतीय सेना की आर्टिलरी मॉडर्नाइजेशन प्लानिंग का अहम हिस्सा है.
K9 Vajra Deal: भारत अपनी सैन्य और आर्टिलरी क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है. हाल ही में भारत ने 100 नए K9 वज्र तोपों का ऑर्डर दिया है. इसके लिए दक्षिण कोरिया की लार्सन एंड टुब्रो के साथ ₹7,629 करोड़ की डील की है. इस नए ऑर्डर के साथ, अब भारतीय सेना के पास कुल 200 K9 वज्र-टी हॉवित्जर होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं, इस टैंक में ऐसा क्या खास है, जो भारत ने 100 नए यूनिट्स के ऑर्डर दिए. जिससे न केवल देश की आर्टिलरी क्षमता बढ़ेगी, बल्कि दक्षिण कोरिया से रिश्ते भी मजबूत होंगे.
More Related News
