)
भारत के हर शहर-कस्बे में उड़ेंगे विमान! LAT एयरोस्पेस ने बनाया 'हाइब्रिड STOL' प्लेन, बस के किराए की लागत में भरेगा उड़ान?
Zee News
India Hybrid STOL plane: STOL विमान हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा, जिससे यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर होगा, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम आएगी, नतीजतन, छोटे शहरों के बीच सफर का किराया भी कम होगा.
India Hybrid STOL plane: भारत में, पिछले कुछ दशकों में हवाई यात्रा में तेजी से बढोतरी हुई है. जिसके पीछे की वजह किफायती विमानों व रेट की उपलब्धता मानी जाती है. इसी कड़ी में भारतीय एयरोस्पेस स्टार्टअप LAT एयरोस्पेस ने देश के पहले हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक STOL यानी शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग विमान के स्केल मॉडल को लॉन्च किया है. इस विमान को कम और बिना तैयारी वाले रनवे से भी उड़ान भरने और उतरने के लिए डिजाइन किया गया है. यह पहल भारत के छोटे शहरों और कस्बों को बड़े शहरों से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे हवाई सफर को बसों जितना ही आसान और सुलभ बनाने का रास्ता खुल गया है.
