)
भारत के 'सुखोई' को सुपर जेट बना देगा रूस, अपग्रेड होते ही बन जाएगा शत्रु का काल!
Zee News
sukhoi su 30mki fighter jet: भारत और रूस के बीच रक्षा सहयोग बढ़ रहा है, जिससे सुखोई-30 MKI लड़ाकू जेट के उन्नयन की योजना है. ऑपरेशन सिंदूर में सुखोई-30 MKI और S-400 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. भारत के पास 250 सुखोई जेट हैं, और यह अपग्रेड पाकिस्तान और चीन के लिए चुनौती बन सकता है.
sukhoi su 30mki fighter jet: भारत और रूस के रक्षा संबंध गहरे होते जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच अगले कुछ सालों में कई रक्षा समझौते हो सकते हैं, जिससे पाकिस्तान और चीन को कड़ी चुनौती मिल सकती है. हाल ही में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव से द्विपक्षीय बातचीत की है. अब चर्चा है कि सुखोई 30-MKI लड़ाकू जेट को अपग्रेड करने में रूस भारत की मदद करने वाला है.
More Related News
