)
भारत के सिर्फ इन 4 शहरों में हैं IIT और IIM दोनों कैंपस, कहलाते हैं शिक्षा का पावर हाउस
Zee News
IIT IIM cities India: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माने जाते हैं. जहां IIT इंजीनियरिंग और तकनीक में क्रांति लाते हैं, वहीं IIM मैनेजमेंट और नेतृत्व की शिक्षा देते हैं. हालांकि, देश भर में कई IIT और IIM मौजूद हैं, पर भारत में केवल चार शहर ही ऐसे हैं, जिन्हें IIT और IIM दोनों की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त है.
IIT IIM cities India: भारत में उच्च शिक्षा का परिदृश्य पिछले कुछ दशकों में तेजी से बदला है. IIT (Indian Institute of Technology) और IIM (Indian Institute of Management) जैसे संस्थान वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. ये संस्थान न केवल बेहतरीन शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि उद्योग और अनुसंधान के लिए योग्य पेशेवर भी तैयार करते हैं. ऐसे में, किसी शहर में इन दोनों 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों' का एक साथ होना, उस शहर को शिक्षा, नवाचार और आर्थिक विकास के एक अद्वितीय केंद्र में बदल देता है.
