
'भारत के साथ खडे हैं' : कोरोना संकट के बीच अमेरिका से मेडिकल हेल्प की पहली खेप दिल्ली पहुंची
NDTV India
अमेरिका द्वारा भेजा गया जहाज आज सुबह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. अमेरिकी की ओर से भेजी गई मेडिकल हेल्प में 400 से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर, करीब 10 लाख रैपिड कोरोना टेस्ट किट और अन्य चिकित्सा उपकरण शामिल हैं.
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी की मार झेल रहे भारत की मदद के लिए रूस, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों ने हाथ आगे बढ़ाया है. अमेरिका से मदद की पहली खेप शुक्रवार सुबह भारत पहुंची. भारत को यह मदद ऐसे समय मिली जब कोरोना के मामलों में भीषण उछाल की वजह से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है. पिछले हफ्ते से ज्यादा वक्त से रोजाना तीन लाख से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे हैं. जिससे अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और जरूरी दवाओं की किल्लत हो गई है.











