)
भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप, पानी छोड़िए दवा से लेकर खेती-किसानी पर मंडराया खतरा!
Zee News
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडस वाटर ट्रीटी सस्पेंड कर दी है और अटारी-वाघा बॉर्डर से व्यापार रोक दिया है. दवाओं और फार्मास्युटिकल सप्लाई पर भी बैन लगाया गया है. इससे पाकिस्तान में खेती और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर संकट आ गया है.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं. भारत ने 1960 की वर्ल्ड बैंक-मध्यस्थता वाली इंडस वाटर ट्रीटी को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही अटारी-वाघा बॉर्डर से होने वाला करोड़ों का व्यापार भी ठप कर दिया गया है. दवाओं और फार्मा सामग्री की आपूर्ति भी रोक दी गई है, जिससे पाकिस्तान में स्वास्थ्य और कृषि संकट गहरा गया है. पाकिस्तान अब वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की तलाश में जुटा है. भारतीय कदमों से पाकिस्तानी किसान भूखमरी के डर से सहमे हुए हैं.
More Related News
