
भारत के ये तीन खिलाड़ी बेड़े फॉर्म में, T20 WC 2021 में PAK के खिलाफ मचा सकते हैं धमाल
Zee News
T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के खिलाफ मैज से पहले भारत के तीन अहम खिलाड़ी बड़े फॉर्म में चल रहे हैं, जो पाकिस्तान के खिलफ मैच को जिताने में अहम किरदार अदा कर सकते हैं.
दुबई: खाड़ी देश यूएई में टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में 24 अक्तूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मैज से पहले भारत के तीन अहम खिलाड़ी बड़े फॉर्म में चल रहे हैं, जो पाकिस्तान के खिलफ मैच को जिताने में अहम किरदार अदा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में...
रवींद्र जडेजा रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पिछले की कई सालों के दरमियान टीम में एक साख शनाख्त बनाई है. उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाज़ी में भी कमाल पैदा किया है. हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के दौरान, जडेजा ने सीएसके के लिए 16 मैचों में 13 विकेट लिए और 227 उपयोगी रन बनाए. आम तौर पर स्पिन पिचों पर जडेजा बहुत ही शानदार गेंदबाज़ी करते हैं और बल्लेबाज़ों को हैरानी में डाल देते हैं. हालिया फॉर्म को देखते हुए उनसे ये उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वह अहम किरदार अदा करेंगे.
