)
भारत के 'ब्रह्मोस' का दीवाना हुआ चीन का 'जानी दुश्मन', दूसरी बार बड़ा ऑर्डर देने का बनाया मन; मचाएगा हाहाकार
Zee News
Philippines Order of Brahmos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल का यह बड़ा ऑर्डर 2022 में साइन किए गए पहले समझौते का करीब तीन गुना होगा. बता दें, ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज और सबसे घातक क्रूज़ मिसाइलों में से एक है. जिससे चीन जैसे देश भी दहशत खाते हैं.
Philippines Order of Brahmos Missile: भारत की सबसे घातक मिसाइल, ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल. अब एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में अपनी धाक जमा रही है. जबसे इस मिसाइल ने पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई हैं. तभी से दुनिया भर के कई देश अपने खेमे में शामिल करने के लिए नजरें गड़ाए हुई हैं. इसी बीच, फिलीपींस, जो ब्रह्मोस का पहला विदेशी ग्राहक था, अब अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए एक और बड़ा ऑर्डर देने की तैयारी में है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस भारत से 9 अतिरिक्त ब्रह्मोस बैटरी खरीदने की प्लानिंग रहा है.
