)
भारत के फाइटर जेट को मिलेगा एडवांस टेक्नोलॉजी वाला पावरफुल इंजन! दुनिया की दिग्गज कंपनियों में मची होड़
Zee News
भारत के AMCA फाइटर जेट के इंजन को लेकर फ्रांस की Safran और ब्रिटेन की Rolls-Royce ने भारत को बड़ा ऑफर दिया है. ये ऑफर सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक ऐसा वादा भी शामिल है, जो भारत की आत्मनिर्भरता को नई उड़ान दे सकता है.
भारत अपने अगली पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) पर तेजी से काम कर रहा है. यह प्रोजेक्ट देश की रक्षा क्षमता को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अब इस विमान के इंजन के लिए दो बड़ी विदेशी कंपनियों ने भारत को बेहद आकर्षक प्रस्ताव दिए हैं. इनमें सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों कंपनियां इंजन की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी और पूरा अधिकार (IPR) भारत को देने को तैयार हैं. इन दिग्गज कंपनियों में फ्रांस की Safran और ब्रिटेन की Rolls-Royce का नाम शामिल है.
More Related News
