)
भारत के फाइटर जेट को 'बाहुबली' बनाएगा 6वीं पीढ़ी का इंजन, दुश्मन के पलक झपकते ही खेल कर देगा तमाम!
Zee News
भारत AMCA फाइटर जेट के लिए 6वीं पीढ़ी के इंजन की डील जुलाई 2025 तक फाइनल करेगा. GE, Safran और Rolls-Royce में से सबसे प्रबल दावेदार Rolls-Royce है, जो पूरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में निर्माण की पेशकश कर रही है.
Fighter Jet: भारत अपनी फाइटर जेट की ताकत सातवें आसमान पर लेकर जा रहा है. इसके लिए अभी से 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट बनाने की कवायद तेज कर दी है. IDRW की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जल्द ही अपनी पहली 6वीं पीढ़ी के फाइटर जेट इंजन के लिए लगभग 5 अरब डॉलर की डील को अंतिम रूप देने जा रहा है. यह इंजन ‘एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट’ (AMCA) के Mk-2 वर्जन के लिए बनाया जाएगा. जो सुपरक्रूज, स्टील्थ और एडवांस हथियारों से लैस होगा. अमेरिका की GE, फ्रांस की Safran और ब्रिटेन की Rolls-Royce तीन बड़ी कंपनियों के बीच बात पूरी हो चुकी है. डील पर निगरानी खुद प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) कर रहा है. सबसे मजबूत दावेदार Rolls-Royce मानी जा रही है, जो पूरी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में निर्माण का वादा कर रही है.
