)
भारत के पास होंगे 'ग्रुप अटैक' करने वाले फाइटर ड्रोन; झुंड में करेंगे ऐसा शिकार, दुश्मन का बचना मुश्किल!
Zee News
ALFA S Swarm Drone: भारतीय वायुसेना ग्रुप अटैक करने वाले ड्रोन की तकनीक को हासिल करने वाली है. इस सैन्य तकनीक की खास बात ये है कि यह दुश्मन को भागने का मौका तक नहीं देती. ड्रोन दुश्मन को घेरकर टारगेट करने की क्षमता रखते हैं. इसका तकनीक को 'एयर लॉन्च्ड फ्लेक्सिबल एसेट-स्वार्म' (ALFA-S) नाम से जाना जाता है.
ALFA S Swarm Drone: भारतीय वायु सेना नई-नई तकनीकों को आजमाने में लगी हुई है. इस आधुनिक दौर में दुश्मन से लड़ने के लिए हाई टेक वेपन अपनाए जा रहे हैं. अब IAF एक अत्याधुनिक हथियार प्रणाली हासिल करना चाहता है. इसका नाम 'एयर लॉन्च्ड फ्लेक्सिबल एसेट-स्वार्म' (ALFA-S) है, जो स्वार्म ड्रोन (झुंड ड्रोन) पर आधारित है. यह तकनीक भारतीय वायु सेना की Manned-Unmanned Teaming - MUM-T को बढ़ावा देती है.
More Related News
