)
भारत के पड़ोसी देशों में कौन-सा धर्म है सबसे बड़ा? आंकड़े बताएंगे हर देश की असली धार्मिक तस्वीर
Zee News
India neighbouring countries religion data: भारत के पड़ोसी देशों के बारे में हम खूब सुनते हैं, लेकिन सबसे बड़े सवालों में से एक यह भी है कि यहां रहने वाले लोग कौन-कौन से धर्म को मानते हैं. ज्यादातर लोग इसका अंदाज़ा भी गलत लगा देते हैं.
India neighbouring countries religion data: भारत के आसपास कुल 8 प्रमुख पड़ोसी देश हैं. हर देश की अपनी संस्कृति, भाषा और इतिहास है, लेकिन धर्म के मामले में इनमें जबरदस्त विविधता दिखती है. कहीं बौद्ध धर्म सबसे ज्यादा है, कहीं इस्लाम लगभग पूरी आबादी में फैला हुआ है, तो कहीं हिंदू धर्म आज भी सबसे बड़ी आबादी का हिस्सा बनाता है. दिलचस्प बात यह है कि कई देशों में धर्म का स्वरूप सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है. इसलिए पड़ोसी देशों का धार्मिक आंकड़ा भारत की भू-राजनीति को भी समझने में मदद करता है.
