)
भारत के डिफेंस सिस्टम से दुम दबाकर भागा पाकिस्तानी फाइटर जेट, 1,500 किमी दूर जाकर हुआ अंडरग्राउंड!
Zee News
भारत के S-400 डिफेंस सिस्टम से घबराकर पाकिस्तान ने अपने F-16 फाइटर जेट्स को 1,500 किमी दूर पसनी एयरबेस में शिफ्ट कर दिया है. भारत की एडवांस एयर डिफेंस क्षमताओं के चलते पाकिस्तान ने अपनी रणनीति बदली है.
Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद, पाकिस्तान को आशंका है कि भारत उस पर कभी भी हमला कर सकता है. ऐसे में पाकिस्तान भी बचाव की तैयारियों में जुट गया. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने अपने F-16 फाइटर जेट को भारत की ओर तैनात कर रखा था. हालांकि खबर है कि भारत के एडवांस S-400 डिफेंस सिस्टम से डरकर पाकिस्तान ने अपने F-16 Block 52+ फाइटर जेट्स की तैनाती बदल दी है. पाकिस्तानी एयर फोर्स ने अपने करीब आधे F-16 जेट्स को भारत से करीब 1,500 किलोमीटर दूर ग्वादर के पास पसनी एयरबेस पर तैनात कर दिया है. भारत द्वारा तैनात रूसी S-400 सिस्टम की लंबी रेंज और मजबूत रडार कवरेज ने पाकिस्तान को यह कदम उठाने पर मजबूर किया. इस कदम से यह साफ होता है कि भारत का डिफेंस सिस्टम दुश्मनों पर किस तरह रणनीतिक दबाव बना रहा है. पसनी एयरबेस पर तैनाती से पाकिस्तान को अस्थायी सुरक्षा मिल सकती है.
