)
भारत के गद्दार, पाकिस्तान के जासूस... ज्योति मल्होत्रा ही नहीं, ये 8 भी निकले सीक्रेट स्पाई!
Zee News
Who is Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुकी है. ज्योति के अलावा, पुलिस ने हाल-फिलहाल में 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है.
Pakistan Spy in India: भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली मशहूर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हाल ही में गिरफ्तारी हुई है. हरियाणा पुलिस ने ज्योति को हिसार से पाकिस्तानी एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि ज्योति दिल्ली में पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से मिली, दो बार पाकिस्तान की यात्रा की और सेंसेटिव जानकारी शेयर की. हालांकि, ज्योति अकेली गिरफ्तार नहीं हुई है, जासूसी के आरोप में 8 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. आइए, इनके बारे में जान लेते हैं...
