)
भारत के किस High Court में हैं सबसे ज्यादा लंबित मामले? 50 साल पुराने केस को मिलती है तारीख पे तारीख
Zee News
Calcutta High Court pending cases: भारत में न्यायपालिका एक मजबूत स्तंभ है. जहां, उस हर शख्स को न्याय मिलता है, जब उसकी सभी उम्मीदें धूमिल हो चुकी होती हैं. हालांकि, 140 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में मुकदमों के मामले भी करोड़ों में हैं. ऐसे में सबका समय पर निपटारा होना हाई कोर्ट के लिए भी एक चुनौती बन चुकी है.
Calcutta High Court pending cases: भारतीय न्याय व्यवस्था की धीमी रफ्तार का सबसे बड़ा बोझ आज भी आम जनता उठा रही है. इस बात का सबसे बड़ा सबूत कोलकाता हाईकोर्ट की चौंकाने वाली रिपोर्ट है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता हाईकोर्ट में 2,185 ऐसे मामले लंबित हैं, जो 50 साल या उससे ज्यादा पुराने हैं. यह संख्या देश के सभी हाईकोर्टों में लंबित 50 साल पुराने मामलों का 94% है, जो न्यायपालिका के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है. यह आंकड़ा दिखाता है कि दशकों से न्याय के इंतजार में बैठे लोगों के लिए ‘तारीख पे तारीख’ वाली कहावत कितनी सच हो चुकी है.
