)
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन... IAF ने हवा में नहीं कही ये बात, समझें कहां से आई ये ताकत?
Zee News
India Air Defense System: भारत का एयर डिफेंस सिस्टम अत्यंत मजबूत है, जिसे भेदना लगभग असंभव है. 'ऑपरेशन सिंदूर' में एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोनों को नष्ट किया, जिसमें S-400, आकाश और बराक-8 सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई. IAF ने बताया है कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना नामुमकिन है.
India Air Defense System: भारत की तीनों सेनाओं के DGMO ने प्रेस ब्रीफिंग की. इसमें उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी जानकारी साझा की. एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी फौज ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा. इसमें उनका जो नुकसान हुआ, वह खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं.
More Related News
