)
भारत के इस कोने में छिपा है 'डायमंड हार्बर', जिसकी मिट्टी में दबे हैं सदियों पुराने राज
Zee News
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में स्थित डायमंड हार्बर एक शांत और ऐतिहासिक जगह है, जो हुगली नदी के किनारे बसी है. ब्रिटिश काल में यह एक अहम बंदरगाह था. आज यह टूरिज्म, इतिहास और नेचर लवर्स के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है.
भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो दिखने में भले ही आम लगती हों, लेकिन उनके अंदर गहरे इतिहास छिपे होते हैं. ऐसी ही एक जगह है, जिसे 'डायमंड हार्बर' के नाम से जाना जाता है. पश्चिम बंगाल के कोने में बसा यह इलाका कभी विदेशी व्यापारियों और आक्रमणकारियों का रास्ता हुआ करता था. आज ये जगह शांत है, लेकिन इसके हर किनारे पर इतिहास की हल्की झलक साफ दिखाई देती है.
More Related News
