
भारत के इस इलाके में पहली बार फहराया गया तिरंगा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Zee News
लगभग तीन दशकों तक माओवादी नक्सलियों का अभेद्य पनाहगाह रहे झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर पहली बार तिरंगा फहराया गया.
नई दिल्लीः लगभग तीन दशकों तक माओवादी नक्सलियों का अभेद्य पनाहगाह रहे झारखंड के बूढ़ा पहाड़ पर पहली बार तिरंगा फहराया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को यहां तिरंगा फहराने के साथ ही इस पहाड़ और आसपास के 22 गांवों के विकास के लिए 100 करोड़ की विशेष परियोजना 'बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट' की लांचिंग की.
सेना ने चलाया था ऑपरेशन झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ को सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए 'ऑपरेशन डबल बुल' और 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' के तहत नक्सलियों के कब्जे से बीते सितंबर महीने में मुक्त कराया गया था. 55 वर्ग किलोमीटर में फैले और झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के जंगलों से घिरे बूढ़ा पहाड़ पर पिछले 32 सालों से नक्सलियों का कब्जा था.
